सड़क हादसे में महिला सहित युवक की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_923.html
बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में महिला सहित युवक की
दर्दनाक मौत हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के
लिये भेज दिया है। पहली घटना थाना कुर्सी क्षेत्र के ग्राम लखना बेहटा
निवासी कमलेश कुमार (36) पुत्र जगमोहन अपने रिश्तेदार सुंदरलाल यादव की
पुत्री की शादी समारोह में शामिल होने कोतवाली देवा क्षेत्र के ग्राम
तिलकपुरवा अपनी बाइक से गया हुआ था। बीती देर रात शादी समारोह से वापस
आते समय इसी क्षेत्र के ग्राम कटेहलीपुरवा सैहारा के पास किसी अज्ञात
वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में कमलेश की दर्दनाक मौत हो गयी।
दूसरी घटना घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम अमावा निवासी उर्मिला देवी
(50) अपने पति रामलखन के साथ बाइक से अपने दामाद थाना मसौली के ग्राम
तरपिया बिरौली शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते भयारा क्रासिंग के पास
बाइक में के पहिये में उर्मिला की साड़ी फस जाने से गाड़ी अनियंत्रित हो
गयी। जिसमें उर्मिला को गंभीर चोटे आयी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने
उर्मिला को आनन फानन पास के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान
उर्मिला की मौत हो गयी। फिर हाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को
कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है।