aajtaktimes

एनसीआर के स्टेशनों पर लगेंगे एटीवीएम

इलाहाबाद । जनरल टिकट लेने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए इलाहाबाद जंक्शन समेत उत्तर मध्य रेलवे एनसीआर के सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सहूलियत के लिए ऑटामेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगने जा रहे हैं।
रेलवे सूत्रों ने आज यहां बताया कि इस मशीन के लग जाने के बाद यात्रियों को लाइन में लगने की बजाय सीधे इस मशीन से टिकट मिल जाएगी।सूत्रों के अनुसार पहले चरण में यहां कुल 77 एटीवीएम प्रस्तावित है। इसमें से छह इलाहाबाद जंक्शन पर लगेंगे। इलाहाबाद जंक्शन पर तीन एटीवीएम सिविल लाइंस और तीन सिटी साइड में लगाने की तैयारी रेलवे ने की है। गौरतलब है कि एटीवीएम लग जाने के बाद यात्रियों को जनरल टिकट लेने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी।

Related

UP 994035060202127317

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item