aajtaktimes

तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं पकड़ा जा सका तेन्दुआ

मेरठ । उत्तर प्रदेश के मेरठ छावनी क्षेत्र में स्थित सैनिक अस्पताल में कल सुबह घुसे तेन्दुए को वन विभाग, पुलिस और सेना की टीमों की तमाम काशिशों के बावजूद नहीं पकड़ा जा सका। तेन्दुए की दहशत की वजह से जिला प्रशासन के आदेश पर आज मेरठ में 12वीं तक के तमाम स्कूल कालेज बन्द हैं ।
दुधवा नेशनल पार्क के विशेषज्ञों की टीम द्वारा देर रात तीन ट्रैंकुलाइजर शॉट देने के बाद तेन्दुआ पेड़ से कूदकर रेसकोर्स की ओर भाग गया। फिलहाल वन विभाग की टीम आस-पास के क्षेत्रों में उसकी तलाश में लगी है । संभावना व्यक्त की गई है कि ट्रैंकुलाइजर शॉट से बेहोशी की हालत में वह दूर तक नहीं जा सका होगा। सूत्रों के अनुसार तेन्दुआ पकडने के लिए दुधवा नेशनल पार्क से टीम बुलाई गई और देर रात करीब 11 बजे पहुंची टीम ने करीब डेढ़ बजे बरगद के पेड़ पर बैठे तेन्दुए को ट्रैंकुलाइज किया गया, लेकिन तीसरा शॉट मारते ही तेन्दुआ पेड़ से कूदकर रेसकोर्स की ओर भाग निकला। वन विभाग की टीम अब उसे पासपास के क्षेत्रों में तलाश कर रही है जो संभवत: बेहोशी की हालत में कहीं मिल सकता है।
तेन्दुए की दहशत की वजह से आज मेरठ के 12वीं तक के तमाम स्कूल कालिजों को जिला प्रशासन के आदेश पर बन्द किया गया।

Related

UP 7919407284929655363

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item