बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_713.html
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने व नामांकन कराने हेतु बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। हाथ में बैनर व तख्ती पर लिखे सर्वशिक्षा अभियान के नारों के साथ प्राथमिक विद्यालय घोरहा के बच्चों ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका अवंतिका सिंह, रेनू, चन्द्रकला व प्रधानपति बांके लाल निषाद के साथ घर-घर जाकर लोगों को अपने बच्चों को परिषदीय स्कूलो में दाखिले के लिये प्रेरित किया। इसके पहले खण्ड शिक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने रंजीतपुर व फूलपुर विद्यालय में हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में सुशील उपाध्याय, राजेन्द्र यादव, अशोक राजभर, अनुपम श्रीवास्तव, शैलेष चतुर्वेदी शामिल रहे।
इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय फूलपुर विकास खण्ड सिकरारा के बच्चों ने सर्वशिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय से निकली रैली गांव सहित आस-पास के क्षेत्रों में भ्रमण करके लोगों को अपने बच्चों को विद्यालयों में पढ़ने भेजने के लिये प्रेरित किया। रैली का नेतृत्व खण्ड शिक्षा अधिकारी संजीव सिंह व सर्वजीत यादव ने किया। रैली के समापन अवसर पर श्री सिंह ने बच्चों को मिष्ठान, खिलौने आदि का वितरण किया। इस अवसर पर शिक्षक अकील रहमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।