मछलीशहर तहसील परिसर में स्टाम्प वेण्डरों की मनमानी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_296.html
जौनपुर। मछलीशहर तहसील परिसर में स्टाम्प वेंडरों द्वारा धड़ल्ले से मनमानी की जा रही है जिन पर किसी का भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। बताया जा रहा है कि स्टाम्प कालाबाजारी का आलम यह है कि निर्धारित से काफी अधिक लिया जा रहा है जिससे अधिवक्ता सहित स्टाम्प खरीदने वाले लोग परेशान हैं। लोगों के आरोप को मानें तो 100 रूपये का स्टाम्प 115 में, 50 रूपये का स्टाम्प 60 में, 20 रूपये का स्टाम्प 25 में और 10 रूपये का स्टाम्प 15 रूपये में बेचा जा रहा है। हद तो तब नजर आने लगी जब मालूम हुआ कि इस संदर्भ में खजांची बाबू भी चुप्पी साधे हैं। यहां तक कि अधिवक्ताओं को भी नहीं बख्शा जा रहा है। इतना ही नहीं, विरोध करने पर स्टाम्प वेण्डरों द्वारा धमकी दिया जा रहा है कि लेना हो तो लो, नहीं तो जाओ। चर्चाओं की मानें तो स्टाम्प वेण्डर बाहर से भी स्टाम्प लाकर तहसील में बेचते हैं।

