एसडीएम को धमकी देने का मामला पकड़ रहा तूल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_238.html
जौनपुर। उपजिलाधिकारी मछलीशहर विजय बहादुर सिंह को जान से मारने की धमकी वाला रजिस्टर्ड पत्र मिलने की सूचना पर अधिवक्ताओं सहित तहसील कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुये सभी न्यायालयों व कार्यालयों में तालाबंदी कर दिये। इस दौरान पहुंचे क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण को ज्ञापन देकर तत्काल धमकी देने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की गयी। विरोध करने वालों में अमीन संघ के अध्यक्ष दारा सिंह, लेखपाल संघ के अध्यक्ष लाल चन्द्र श्रीवास्तव, तहसील कर्मचारी राजू श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चन्द्र सिन्हा, यज्ञ नारायण सिंह, सुरेन्द्रमणि शुक्ला, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, आरपी सिंह, प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा, अशोक श्रीवास्तव, जगदम्बा प्रसाद मिश्र, हरिनायक तिवारी, जय प्रकाश मिश्र, सतिराम यादव, भरत यादव, संजय सिंह, जितेन्द्र श्रीवास्तव प्रमुख रहे।

