बाबा साहब के पदचिन्हो पर चलकर ही होगा विकास: पुनिया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_667.html
बाराबंकी। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार ही नही एक महान अर्थशास्त्री, समाज सुधारक के साथ-साथ उदार लोकतांत्रिक नेता थे उनके आदर्श और सिद्धान्त आज पूरी दुनिया अपना रही हैं और इसी के चलते 180 देशो में बाबा साहब की 125वीं जयन्ती मनायी गयी। जो यह साबित करता हैं कि बाबा साहब के दिखाये गये मार्ग पर चलकर ही दुनिया विकास और खुशहाली के रास्ते पर चल सकती हैं। उक्त उद्गार राज्यसभा सांसद डॉ. पीएल पुनिया ने विकास खण्ड सिद्धौर के ग्राम सैदपुर पोरई में बाबा साहब की प्रतिमा के अनावरण तथा विकास खण्ड हरख के ग्राम मकबूलपुर में अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् आयोजित समारोह में व्यक्त कियें। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस महासचिव जयन्त गौतम तथा अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने किया। श्री पुनिया ने कहा कि बाबा साहब का सम्पूर्ण जीवन समाज में फैली कुरीतियों से लड़ते हुए बीता क्योंकि उनका मानना था कि एक आदर्श समाज की स्थापना समाज में फैली कुरीतियों को दूर करके ही किया जा सकता हैं जिसमें सबसे बड़ी कुरीति जाति प्रथा हैं इसे तोड़े बिना समाज में सदभाव नही आ सकता और इसे तोड़ने का बीड़ा बाबा साहब ने उठाया था आज बाबा साहब के बताये गये रास्ते और उनकी शिक्षा शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो को हमें अपनाने की जरूरत हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दीपक सिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् अपने सम्बोधन में कहा कि बाबा साहब समाज सुधारक थे। जिन्होने अपना सारा जीवन समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ लड़ते हुए लगा दिया और हमारे देश को एक ऐसा संविधान दिया कि जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग को उचित स्थान मिला। बाबा साहब को पूरी दुनिया में हमेंशा शोषित वर्ग, नारी उद्धारक के रूप में जाना जायेंगा। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के.सी.श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाबा साहब का देश के प्रति योगदान सदियों तक याद किया जायेंगा और इनको इतिहास के ऐसे महानायक के रूप में देखा जायेंगा जिन्होंने जाति प्रथा के खात्मे को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और आजीवन यह लड़ाई लड़ी जिसमें बाल्यकाल से कानून मंत्री बनने तक कई बार आपको ऐसी पीड़ा के दौर से गुजरना पड़ा कि आपका हृदय तक छलनी हो गया लेकिन समाज उन्नति करे आपने अपनी लड़ाई से कदम पीछे नही किया। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष विजयपाल गौतम ने बाबा साहब पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब समाज मे फैले भ्रष्टाचार, अत्याचार शोषण, सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्षरत् रहे आज देश ही नही पूरी दुनिया को एहसास हो गया हैं कि बाबा साहब के दिखाये गये मार्ग पर चलकर ही देश और दुनिया की तरक्की व खुशहाली हैं। बाबा साहब की प्रतिमा के अनावरण व अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस महासचिव ज्ञानेश शुक्ला, बिन्द्रा प्रसाद रावत, रंजीत मिश्र, भुलान सिंह, अरविन्द सिंह, जी.एल.कुरील, रामकुमार गौतम, सुशील गौतम, अरविन्द बौद्ध, रघुनन्दन गौतम, सर्वजीत गौतम, सुकई गौतम, नन्दकिशोर विश्वकर्मा प्रधान वीरेन्द्र कुमार वर्मा सहित सैकड़ो की ंसंख्या में स्थानीय आवाम मौजूद थी।

