aajtaktimes

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

बाराबंकी। बीती देर रात थाना असंद्रा क्षेत्र अन्तर्गत बारात से वापस आ रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।  मामला क्षेत्र के ग्राम बड़िया का है। गांव निवासी पृथ्वीराज (45) पुत्र बैजनाथ जो अपने किसी रिश्तेदार की बारात बाइक से क्षेत्र के ही ग्राम देवरा गया हुआ था। बारात से वापस आते समय रात लगभग 1 बजे असन्द्रा थाने से चंद कदम की दूरी पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में पृथ्वी राज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है और अज्ञात वाहन के खोजबीन जारी कर दी है।
हादसे में युवती जख्मी, ट्रामा रिफर
हैदरगढ़, बाराबंकी। लखनऊ के थाना क्षेत्र गोसाइगंज के ग्राम सेलूमऊ निवासी मेढ़ीलाल की 28 वर्षीय पुत्री अंजू अपने भाई चंद्रप्रकाश के साथ बाइक से अपनी बड़ी बहन के ससुराल ग्राम बैती जा रही थी। वहीं कोतवाली हैदरगढ़ के ग्राम पोखरामिल के पास रोड पर अचानक विपरीत दिशा से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनित्रिंत हो गयी। जिसमें अंजू गंभीर रुप से घायल हो गयी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
नईसड़क,बाराबंकी। भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आज भाजपा नेता ग्राम प्रधान कादिरपुर सुशील जायसवाल के निवास पर आयोजित की गईं। जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा गरीबो दलितो के हित में चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि भगवन्तलाल रावत राम मिलन यादव दुर्गा प्रसाद यदुनाथ द्विवेदी जामिन हुसैन व मेवालाल आदि लोग मौजूद रहे।

Related

UP 5917025140586594890

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item