aajtaktimes

ट्रक ने बालिका को रौदा मौत

बाराबंकी। कोतवाली हैदरगढ़ अन्तर्गत आज शाम सड़क पार कर रही एक 10 वर्षीय मासूम बालिका को ट्रक ने रौंद डाला। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गयी। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर जमकर पीटा और बाद मे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार आज शाम 5 बजे कोतवाली हैदरगढ़ के कस्बा के पूरेमितई वार्ड निवासी सुखई रावत की 10 वर्षीय पुत्री रेनू सड़क पार कर रही थी। तभी हैदरगढ़ से फैजाबाद जा रहे ट्रक ने रेनू को रौद डाला। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। वहंा पर उपस्थित नागरिको ने पीछा करके ट्रक को पकड़ा और चालक की जमकर पिटाई कर दी। इसी बीच पुलिस को घटना की जानकारी हुयी तो प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुचे और लाश का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की सूचना पर भाजपा सांसद प्रियंका रावत ने मृतक के परिजनो से मिलकर सात्वना दी।

Related

UP 8855198769563951220

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item