aajtaktimes

ताजमहल देखने के लिए और पैसे खर्च करने होंगे

आगरा (एएनएस)। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ताजमहल और आगरा  में आने वाले अन्य सभी स्मारकों में प्रवेश शुल्क आज से बढ़ा दिया है।
एएसआई के अधिकारियों ने बताया कि घरेलू पर्यटकों को अब ताजमहल देखने के लिए 20 की जगह 40 रूपए प्रतिव्यक्ति देने होंगे, जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क को 750 रूपए प्रतिव्यक्ति से बढ़ाकर 1000 रूपए कर दिया गया है।
शुल्क वृद्धि की आरंभिक योजना के तहत घरेलू पर्यटकों के लिए उसे 50 रूपए और विदेशी पर्यटकों के लिए 1200 रूपए करना था, लेकिन पर्यटन उद्योग और ट्रैवल एजेंट्स के कड़े विरोध के बाद केन्द्रीय संस्कृति मंत्री ने प्रवेश शुल्क क्रमश: 40 रूपए और 1000 रूपए तय किया।
विदेशी पर्यटकों से मिलने वाले 1000 रूपए प्रवेश शुल्क में से 50 प्रतिशत आगरा विकास प्राधिकरण को मिलेगा जबकि शेष 500 रूपए एएसआई को मिलेंगे।

Related

UP 5934122340155522346

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item