गोली मारने वाले बदमाश की पीट-पीटकर हत्या
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_74.html
गाजीपुर (एएनएस)। पूर्व ग्राम प्रधान और उसके भाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले चार बदमाशों में से एक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। एक अन्य बदमाश भीड की पिटाई में घायल हो गया।
पुलिस ने आज बताया कि कासिमाबाद थानाक्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार चार बदमाशो ने पूर्व प्रधान मनीष जायसवाल और उनके भाई विश्वजीत पर गोली चला दी। दोनों को गंभीर अवस्था में वाराणसी के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया।
इससे पहले गोलियों की आवाज सुन स्थानीय लोग जमा हो गये। भीड देखते ही बदमाश फरार होने लगे लेकिन एक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगडा और उस पर सवार दो बदमाश भीड की पकड में आ गये।
पुलिस ने बताया कि गुस्सायी भीड ने दोनों बदमाशों की जमकर धुनाई कर दी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गयी। दूसरे बदमाश को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

