aajtaktimes

उत्तर प्रदेश में तापमान में वृद्धि

लखनऊ (एएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह तेज धूप रही, जिससे तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और उछाल आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। धूप तेज रहेगी। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज किए जाने का अनुमान है। पूर्वाचल और बुंदेलखंड में पारा और चढ़ने के आसार हैं।
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, कानपुर में 21 डिग्री, गोरखपुर में 19.5 डिग्री, झांसी में 21 डिग्री और इलाहाबाद में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related

UP 4150525227633448954

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item