aajtaktimes

रेप पीड़िता की हालत गंभीर, एमएमजी में शिफ्ट


कविनगर थानाक्षेत्र की कालोनी में रेप से आहत होकर आत्मदाह की कोशिश करने वाली दलित किशोरी की हालत गंभीर है। उसे एमएमजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। परिजनों की मांग है कि किशोरी का इलाज प्रशासन किसी अच्छे अस्पताल में करवाए। हालांकि इसके लिए अभी परिजनों ने प्रशासनिक अधिकारियों को कोई प्रार्थनापत्र नहीं दिया है। दूसरी ओर, इस मामले में फरार आरोपी रेंचो की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
 बृहस्पतिवार को शहर विधायक सुरेश बंसल ने किशोरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिवार को मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
बसपा के अन्य पदाधिकारी भी परिवार से मिलने गए। बता दें कि मंगलवार शाम को कविनगर थानाक्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली किशोरी से एमबीए छात्र पुष्पेंद्र यादव ने घर में घुसकर रेप किया था। पुष्पेंद्र का दोस्त रेंचो घर के बाहर खड़ा था।
रेप से आहत होकर किशोरी ने आत्मदाह की कोशिश की थी। शिकायत मिलने पर कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पुष्पेंद्र को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Related

news 7348842766315908082

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item