aajtaktimes

लापरवाही पर मुख्यमंत्री अखिलेश ने तीन अफसरों को किया निलंबित


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड के अपने दौरे के दौरान विभिन्न योजनाओं को लागू करने में लापरवाही मिलने पर चित्रकूट के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) को निलंबित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यक्रमों को लागू करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
गुरुवार को सीएम अखिलेश यादव चित्रकूट और महोबा के दौरे पर थे। उन्होंने वहां विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ ही विशेष राहत सामग्री का वितरण भी किया।

Related

news 3915306517701288526

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item