सदन के बाहर लांबा ने कहा कि मै शर्मा को माफ नहीं करने वाली
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_9.html
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदन में कहा कि संख्या बल में कम होने के कारण भाजपा विधायकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आप के 67 विधायक भाजपा के 3 विधायकों को सहन नहीं कर पा रहे हैं। पिछले साल सदन में 26 नवंबर को अलका लांबा ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की उपस्थिति में थप्पड़ मारने की कोशिश की। आप विधायक नितिन त्यागी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, सदन में धक्का-मुक्की की कोशिश की गई। विपक्ष के विशेषाधिकार का हनन किया गया। चोर, अपराधी ठहरा कर माफी मंगवाना ठीक परंपरा नहीं है। इस बात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग दिल्ली की जनता का आदर करते हैं। आपसे भरोसा जनता का खत्म हो गया है, यही वजह है कि आप महज तीन हैं। इस पर गुप्ता ने कहा कि हम तीन नहीं 33 प्रतिशत हैं।

