गांव-गांव दौड़गी सपा की साइकिल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_739.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गांव-गांव अखिलेश समाजवादी सन्देश कार्यक्रम के तहत समाजवादी
पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जनपद की विधान सभा रामनगर में
प्रदेश के ग्राम्य विकास मन्त्री एवं सपा के प्रान्तीय महासचिव अरविन्द
कुमार सिंह गोप के कुशल नेतृत्व में आगामी 1 मई से 10 मई 2016 तक सपा के
पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. मौलाना मेराज अहमद के गांव कन्दरवल खुर्द से
समाजवादी पुरोधा स्व0 अशर्फी लाल यादव के गांव तक जन जागरण साईकिल यात्रा
का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुये यात्रा के मीडिया
व्यावस्थापक वीरेन्द्र प्रधान ने बताया कि यह यात्रा 1 मई को प्रातः 8
बजे कन्रदवल खुर्द से सूरतगंज से प्रारम्भ होकर विधान सभा क्षेत्र रामनगर
के सैकड़ों गांवों से होते हुये आगामी 10 मई 2016 के किन्तूर बदोसरांय
पहुंच कर समाप्त होगी। इस यात्रा के दौरान लगभग डेढ़ सौ गांवों में पहुंच
कर पचास हजार क्षेत्रवासियों से सम्पर्क कर प्रदेश सरकार की नीतियों
कार्यों का वृहद प्रचार प्रसार किया जायेगा।

