aajtaktimes

पुनिया ने विदेशमंत्री सुषमा को लिखा पत्र

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हज यात्रा एक पवित्र तीर्थ यात्रा हैं, जिससे देश के
अल्पसंख्यक समुदाय की धार्मिक भावनायें जु़ड़ी हैं। इस पवित्र यात्रा में
अधिकांश बुजुर्ग महिला व पुरूष जाते हैं। जिनके पास पेनकार्ड नही होता
हैं। हज यात्रियों की परेशानी को देखते हुए तीर्थ यात्रियों के भुगतान
हेतु पेन कार्ड अथवा फार्म 60 की अनिवार्यता केन्द्र सरकार तत्काल समाप्त
करें। उक्त अनुरोध राज्यसभा सांसद डॉ. पीएल पुनिया ने प्रतिदिन हज
यात्रियों की समस्या को देखते हुए भारत सरकार की विदेश मंत्री सुषमा
स्वराज को पत्र लिखकर किया। विदेश मंत्री को प्रेषित पत्र में सांसद श्री
पुनिया ने लिखा हैं कि प्रत्येक हज यात्री को हज यात्रा के लिये दो
किस्तों में अग्रिम भुगतान बैंक में जमा करना पड़ता हैं जिसमें पेन कार्ड
अथवा फार्म 60 का दिया जाना अनिवार्य हैं क्योंकि हज पर अधिकांश बुजुर्ग
महिला और पुरूष यात्रा करते हैं और जिन यात्रियों की आर्थिक स्थिति ठीक
नही होती हैं ऐसी स्थिति में समाज द्वारा उनके हज यात्रा पर भेजने का
प्रबंध किया जाता हैं और ऐसी स्थिति में हज यात्री द्वारा फार्म 60 या
पेन कार्ड दिया जाना संभव नही होता हैं क्योंकि उनके पास पेन कार्ड होता
ही नही हैं। हज यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए श्री पुनिया ने भारत
सरकार की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर व्यक्तिगत अनुरोध किया
हैं कि सिर्फ हज यात्रा ही नही अपितु सभी धर्मों की तीर्थ यात्राओं के
समस्त भुगतानों हेतु पेन कार्ड अथवा फार्म 60 की अनिवार्यता को तत्काल
समाप्त किया जायें।

Related

UP 2321315566934959861

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item