aajtaktimes

वेश्याएं बुरी हैं पर उनकी कहानियां क्या सचमुच अच्छी?

वेश्यावृत्ति को दुनिया का सबसे पुराना पेशा कहते हैं। वेश्यावृत्ति करने वाली औरतों को हमेशा खराब माना जाता है। लेकिन समाज में जिस पेशे को ओछा और उसमें शामिल लोगों को बुरा माना जाता है, उसमें और उन औरतों में लोगों की दिलचस्पी कभी खत्म नहीं होती। अगर कोई औरत वेश्यावृत्ति से कुछ लुत्फ़ लेना चाहती है, तो समाज उसे नीचा दिखाकर उसका यह हक़ भी छीन लेता है। दुनिया के सबसे पुराने पेशे को एक बार फिर नए नज़रिए से देखने की कोशिश की जा रही है। अमरीकी टीवी नेटवर्क स्टार्ज पर एक नया सीरियल शुरू हुआ है, इसका नाम है ''द गर्लफ्रैंड एक्सपीरियंस।'' 13 एपिसोड के इस सीरियल की कहानी इसी नाम से बनी एक फ़िल्म पर आधारित है। इसकी मुख्य किरदार हैं क्रिस्टीन रीड नामक युवती, जो अमरीका के शिकागो शहर की एक मशहूर लॉ कंपनी में काम सीख रही हैं। वे दिन में इस फ़र्म में काम करती हैं और रात में सेक्स का कारोबार करती हैं।

Related

news 310002063575112539

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item