aajtaktimes

मोदी का ममता पर निशाना, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दीदी चुप क्यों हैं

बशीरहाट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस पर चुप क्यों हैं? उन्होंने साथ ही राज्य सरकार पर जाली नोट गिरोह और बांग्लादेश से घुसपैठ को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने यहां उत्तरी 24 परगना जिले में एक चुनावी सभा में कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शासन में अमावस्या छाई हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे पहले जब भी भ्रष्टाचार की कोई घटना होती थी, दीदी इसके खिलाफ अपनी आवाज उठाती थीं। पांच साल पहले उन्होंने परिवर्तन का आह्वान किया था लेकिन अब वह खुद बदल गई हैं। तृणमूल नेताओं के खिलाफ नरडा स्टिंग ऑपरेशन की तरफ इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि ऐसा कैमरे के सामने दिखाया गया। क्या उन्होंने (तृणमूल नेताओं) बंगाल को और उसके युवाओं के भविष्य को नहीं बेचा? फ्लाईओवर का गिरना भ्रष्टचार का एक और उदाहरण है। क्या आप दोबारा उनके लिए वोट डालेंगे? 
उन्होंने सारदा चिट फंड घोटाले को लेकर कहा कि हर कोई जानता है कि इसमें कौन शामिल था, किसने उनकी मदद की, किसने उन्हें संरक्षण दिया और फायदे उठाए। मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार देश का सबसे बड़ा दुश्मन है। उन्होंने कहा कि उचित बैंकिंग सुविधाएं होतीं तो सारदा चिट फंड घोटाला नहीं होता। गरीब अपना धन जमा कराने सारदा गए क्योंकि बैंकिंग सुविधाएं नहीं थीं। प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जाली नोट गिरोह और बांग्लादेशी घुसपैठ का संरक्षण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा एक भी मुद्दा नहीं है जहां तृणमूल कांग्रेस सरकार से ढंग से काम किया हो। जाली नोट गिरोह, बांग्लादेशी घुसपैठ और बेराजगारी में वृद्धि जैसी समस्याएं हैं। स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिलता जबकि घुसपैठियों को नौकरियां मिल जाती हैं।

Related

news 8576111024660168367

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item