aajtaktimes

लाही पहुंचे सीएमओ, जाना मरीजों का हाल


अजमी रिज़वी
हैदरगढ बाराबंकी। स्थानीय कोतवाली के लाही गांव में मालूम हो कि बीते दिन एक निजी मंुडन भोज कार्यक्रम मे जहरीला खाना खानें से लोगो का स्वास्थ्य खराब हुआ व देखते देखते मरीजों की संख्या 500 के पार पहुंच गयी थी। बवाल के बाद उपजिलाधिकारी सुल्तान अशरफ सिद्दीकी नें स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों को जमकर फटकार लगायी थी। जिलाधिकारी अजय यादव नें भाजपा नेत्री रानी कनौजिया की शिकायत पर अस्पताल से नदारद मिले सीएचसी अधीक्षक मनोज गुप्ता व अन्य चिकित्सों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था डीएम के आदेश के बाद सीएचसी अधीक्षक को निलंबन के आदेश जारी हुआ था। हरकत में आया जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन के सख्त आदेश के बाद आज मरीजों के स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार देखनें को मिल रहा है। सीएमओ डॉ. रवीन्द्र पोरवाल नें आज लाही गांव पहुंचकर मरीजो के स्वास्थ के प्रति जानकारी ली तथा मौजूद चिकित्सको को यह भी आदेश दिया कि मरीजो के इलाज में कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। बुर्जुगों, बच्चों, महिलाओं का इलाज गांव में तैनात दो टीमें कर रही है। मरीजो के स्वास्थ में पहले से सुधार तो है लेकिन अभी भी पेट दर्द व बुखार जैसी समस्यायें सामनें आ रही है लोगो को दस्त में सुधार हुआ है। देर शाम रात इलाज कर टीमें वापस लौट आयी।

Related

UP 2046729329425346075

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item