aajtaktimes

दबंगो ने युवक को मारी गोली, मौत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बीती रात थाना कोठी क्षेत्र अंतर्गत दबंगो ने घात लगाकर एक युवक को गोली मार दी। मामला जमीनी रंजिश का बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा। मृतक के पिता द्वारा दी गयी तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बीती रात थाना कोठी के ग्राम रसण्डा निवासी शिवकुमार (35) ग्राम डिगांवा से अपने घर वापस आ रहा था। तभी गांव के बाहर पहले से घात लगाये बैठे सुखराम, शिवराम, हंसराज पुत्रगण दुर्गा प्रसाद रावत ने शिवकुमार पर फायर झोंक दिया। गोली शिवकुमार के जांघ में लगी। सभी भाग निकले। गोली की आवाज सुन गांव के लोग मौके पर पहुंचे। शिवकुमार को लहुलूहान देख अस्पताल के लिये ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में अधिक रक्त स्त्राव के कारण दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने तीनों के विरुद्ध थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस आरोपियों की तालाश कर रही है।

Related

UP 5616923686717672285

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item