अनियंत्रित पिकप ने मासूम को रौंदा, मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_456.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। थाना जैदपुर क्षेत्र अंतर्गत एक अनियंत्रित पिकप ने सड़क किनारे बैठे एक लड़के को राैंद दिया। पिकप पर काला बाजारी के लिये जा रहा अवैध मिट्टी का तेल के ड्रम लदे थे। पुलिस ने गाड़ी सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया। थाना जैदपुर के ग्राम बरौनी निवासी हरिश्चन्द्र का 12 वर्षीय पुत्र शुभम पाल अपने ननिहाल जयचंदपुर गया था। आज सुबह 8ः30 बजे करीब वह सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। सामने खेत में मेंथा की फसल में पानी लगाया जा रहा था। तभी सालाभारी की ओर से तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित अवैध मिट्टी का तेल लदी पिकप संख्या यूपी 41 टी 8520 पेड़ से जा टकरायी। जहां पेड़ के नीचे बैठे शुभम पाल की पिकप से दबकर मौत हो गयी। पिकप चालक फरार हो पाता इससे पहले राहगीरों ने पिकप चालक को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनो को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिये भेज दिया है। सूत्रो ने बताया कि पिकप मुरलीगंज निवासी पांचूलाल की है। प्रतिदिन अवैध मिटटी का तेल लादकर तेज गति से वाहन चलाया जाता है। सूत्रो ने ये भी बताया कि पांचूलाल पिछले काफी सालो से मिटटी के तेल का अवैध कारोबार कर अपने दोनो पिकप वाहनो से क्षेत्र में बड़ी मात्रा से करवाता है और विभाग व पुलिस द्वारा इस पर कोई कार्यवाही न होने के चलते आज भी इसके व इनके ड्राईवरो के हौसले बढ़े हुए है

