हजरत अली ने बताया नेकनीयति का रास्ता: मौ. गुलजार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_340.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। 13 रजब हजरत अली अ. के जन्म दिवस पर महफिल, नजरो नियाज, वृक्षारोपण, सबीलो का आयोजन किया गया। इस मौके पर कबीना मंत्री अरविन्द सिंह गोप, विधान परिषद सदस्य राजेश यादव् ,कप्तान अब्दुल हमीद, डीएफओ जावेद अख्तर, चौधरी अदनान, कोतवाल बी.पी. यादव समेत इमामे जुमा मौलाना मो. रजा जैदपुरी ने शिरकत कर खिराजे अकीदत पेश की। कर्बला सिविल लाइन में सैय्यद शुजाअत हुसैन रिजवी नग्रामी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा सबील का आयोजन किया गया। यहाँ आयोजित महफिल को सम्बोधित करते हूए अजमेर से आए मौलाना गुलजार जाफरी साहब ने कहा की दुनिया अगर हजरत अली अ. के बताये हुए रास्ते पे चले तो दुनिया से आतंकवाद व भ्रष्टाचार का खात्मा हो सकता है। मौलाना गुलजार ने आगे कहा की अपना हक लेने के लिए मुल्क की सम्पत्ति को जलाना, बर्बाद करना या किसी और का नुकसान करना इन्साफ नही। हक मांगो मगर दायरे में रह कर यह सीख हमें हजरत अली अ. से मिलती है। महफिल से पूर्व मौलाना रजा जैदपुरी ने पढा- मैं ये बोला की इस लिए खुश होता हूं आज पहली बार काबे को हँसी आई है। रिजवान हुसैन ने पढ़ा -जिस सफीने के न खुदा हो अली, वो भला गर्के आब क्या होगा।आले अहमद का छोड़कर दामन, कोई भी कामयाब क्या होगा। सरवर अली रिजवी ने पढ़ा - बना के काबा को जाए विलादते हैदर, खुदा ने कर दिया ऐलान अजमते हैदर , इलाही बख्श दे सरवर को पहले हज का सवाब, दिखा दे फिर दरे शब्बीर, तुरबते हैदर। इसके अलावा हैदर आब्दी, अमान अब्बास, हैदर अब्बास वा रजा मेहँदी ने भी नजराने अकीदत पेश किया। महफिल का आगाज हसनैन आब्दी गुड्डू ने हदीसे किसा से किया। इस अवसर पर कर्बला में वृक्षारोपण का भी आयोजन किया गया। जिसमे ग्राम विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप,विधान परिषद सदस्य राजेश यादव् ,कप्तान अब्दुल हमीद ,डी एफ ओ जावेद अख्तर ,चौधरी अदनान , कोतवाल बी. पी. यादव समेत इमामे जुमा मौलाना मो. रजा जैदपुरी ,मौलाना गुलजार जाफरी ,हाजी तहजीब अस्करी ,हाजी रईस के अलावा बड़ी सख्या में लोगो ने पौधरोपण किया और सबील में शिरकत की। अंत में खादिम रिजवान मुस्तफा, रजा हुसैन रिजवी ने सभी का शुक्रिया अदा किया। इसके अलावा केसरवा, मोथरी, जरगवा, असन्दरा, मोतिकपुर, आलमपुर, देवरा, जैदपुर, किन्तूर, बदोसराये, हजरतपुर, फतेहपुर आदि में भी महफिल व नजरो नियाज का आयोजन हुआ।
7 लाख 10 हजार लगेंगे पेड़
बाराबंकी। कर्बला सिविल लाइन में 13 रजब हजरत अली अ.के शुभ जन्म दिवस पर आयोजित वृक्षारोपण क्रायक्रम में ग्राम विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप कहा की इंसानियत के मसीहा हजरत अली अ.का पैगाम शजकारी करो के तहत आज से जिले में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत कर दी है। इस चरण में 7 लाख से अधिक पौधा लगाए जाएंगे। इस मौके पर डीएफओ जावेद अख्तर,आमिर रजा व अन्य कई अधिकारी के अलावा उमेश श्रीवास्ताव ,आर बी सिंह, वसीक ,मनोज शुक्ला ,अजीत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।