फ्लाईओवर दुर्घटना: पश्चिम बंगाल पुलिस पूछताछ के लिए हैदराबाद पहुंची
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_80.html
हैदराबाद (एएनएस)। कोलकाता में फ्लाईओवर दुर्घटना को लेकर इसकी निर्माता कंपनी आईवीआरसीएल से पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस की चार सदस्यीय टीम आज हैदराबाद पहुंची।
हैदराबाद पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''वे लोग यहां आकर मामले की जांच कर रहे हैं।'' कोलकाता में निमार्णाधीन करीब 60 किलोमीटर लंबा विवेकानंद फ्लाईओवर कल गिर गया था।
हैदराबाद पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''वे लोग यहां आकर मामले की जांच कर रहे हैं।'' कोलकाता में निमार्णाधीन करीब 60 किलोमीटर लंबा विवेकानंद फ्लाईओवर कल गिर गया था।
कोलकाता पुलिस ने हैदराबाद की निर्माता कंपनी आईवीआरसीएल के खिलाफ कल भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 308 और 407 के तहत मामला दर्ज किया था और फ्लाईओवर निर्माण से जुड़ी कंपनी के स्थानीय कार्यालय को सील कर दिया था।