aajtaktimes

बिहार में फिर आया जंगलराज , BJP की भविष्यवाणी सही साबित : गिरिराज सिंह

बलिया (एएनएस)। केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने देश में बेरोजगारी की भयावह स्थिति के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि मोदी सरकार इस वर्ष नौजवानों को रोजगार देने के अपने चुनावी वायदे को पूरा करेगी। केंद्रीय सूक्ष्म ,लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कल पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत में नीतिकारों की गड़बड़ी के कारण मोदी सरकार के बनने के समय महज ढाई फीसदी हुनरमंद युवा रहे, इसके लिए कांग्रेस पूरी तरह जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि दुनिया में उन्हीं देशों ने विकास किया है, जिनके पास 70 फीसदी हुनरमंद लोग हैं और जिस देश में 65 फीसदी आबादी 35 वर्ष से कम उम्र के युवाओं की हो, वहां यह स्थिति काफी चिंताजनक है। इसी को देख मोदी सरकार ने सबसे पहले हुनर पर जोर दिया। अब वर्ष 2016-17 में हम रोजगार पर जोर देंगे तथा इस मामले में किये गये वायदे को पूरा करते हुए आंकड़े को पार करेंगे।

Related

UP 1787649982170163332

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item