सब पढ़े, सब बढ़ें, जागरुकता रैली का आयोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_81.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अभिभावक जागरूकता रैली का आयोजन प्राथमिक विद्यालय रमवापुर,
विकास खण्ड रामनगर में आदर्श नेहरू यूथ क्लब सुरवारी अध्यक्ष राहुल कुमार
के नेतृत्व में आयोजित की गयी। विद्यालय से होते हुए रमवापुर एवं सुरवारी
ग्राम में घर-घर जाकर अभिभावकों को सतप्रतिशत नामांकन एवं सतप्रतिशत
उपस्थिति के लिए प्रेरित किया। जिससे अभिभावकों मेें उत्साह का माहौल नजर
आया, जिसका नतीजा यह हुआ कि शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस 20 बच्चों का
नामांकन प्राथमिक विद्यालय रमवापुर मंे हुआ। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में
शिक्षा की धीमी गति को तेज करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे गत माह
सतप्रतिशत नामाकांन हो सकेगा। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा दी जा
रही निशुल्क सुविधाओं की पूर्ण जानकारी अभिभावकों की दी गयी और बताया गया
कि यदि आधुनिक शिक्षा को बेहतर एवं सफल बनाना है, तो बेसिक शिक्षा का
मजबूत होना बहुत जरूरी है। अभिभावकों से व्यवहारिक वार्तालाप की गयी
जिससे ऐसा एहसास हो रहा था कि कही न कही जागरूकता की कमी है जिसके लिए
ग्रामीण शिक्षित युवाओं को आगे आना होगा। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ
पूर्व प्रधानाध्यपक मदन, प्रधानाध्यापिका मणि खरे सहायक अध्यापक प्रीति
ग्राम प्रधान विजय विशम्बर, लवलेश, विनीत, उत्तम, शालू, प्रिया, रसौईया,
नेहरू युवा केन्द्र स्वयं सेवक मनीष, शिवकुमार, शिव मोहन एवं युवा मंण्डल
सदस्य, स्कूली बच्चें मौजूद रहें।

