होली मिलन समरोह का आयोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_90.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। तहसील हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित अवसानेश्वर मंदिर परिसऱ में
समाजसेवी एवं हैदरगढ़ संभावित भाजपा प्रत्याशी राम सागर रावत ने होली मिलन
समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि डा. दिनेश शर्मा महापौर लखनऊ
ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब गांव जैसी होली शहरों में देखने
को नही मिल रही है। शहरों में चिप्स, गोझिया, पापड़ सब ब्रांडेड बिकने लगे
है। पहले गांवों में होली की तैयारी को लेकर महीनों पहले महिलाएं इंतजाम
करती थी। जिसके बाद होली की खुशी अनोखी दिखती थी आज तो होली सिर्फ
परम्परा के तौर पर मनायी जाती है। उन्होने ओवैशी के खिलाफ बोलते हुए कहा
कि हमारे देश में कुछ ऐसे लोग हैं जो भारत में रहकर भारत विरोधी हैं और
उनके समर्थन में हमारे कांग्रेस नेता राहुल गांधी खड़े हो जाते हैं आज यदि
इन्दिरा गांधी होती तो उन्हे इस बात का काफी दुख होता कि उनका पोता उसके
समर्थन में खड़ा है जिसको बचाने के लिये गांधी परिवार ने बलिदान दिया। इस
मौके पर सांसद प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि 2017 के चुनाव में जनता
भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकेगी क्योंकि जनता जिसको जितनी ऊंचाई पर चढ़ाती है
उसे गिराना भी जानती है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार अवस्थी,
सुंदर लाल दीक्षित, आलिमा शमीम हरगोबिन्द सिंह, रामकुमार कुशवाहा,
रमेशचन्द्र, राजेश वर्मा, दयाशचन्द्र के अलावा समाजसेवी कृष्ण कुमार
द्विवेदी उर्फ राजू भैया सहित सैकड़ो भाजपाई मौजूद रहे।