4 अप्रैल को बदं रहेगा कारोबार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/4_1.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। स्वर्ण आभूषणों पर एक्साइज कर लगाये जाने का मुद्दा अब देश के
करोड़ो कारीगरों एवं सर्राफा व्यापारियों के लिये जीवन-मरण का प्रश्न बन
गया है। पूरे देश के सर्राफा व्यापारी एवं कारीगर एक्साइज कर को हटाने के
लिये निर्णायक दौर में पहुंच गये है। शुक्रवार को 31 वें दिन भी देश भर
का सर्राफा व्यापार पूरी तरह से बंद रहा। सड़को पर उतरे आंदोलन कारी सरकार
को जगाने के लिये धरना प्रदर्शन कर रहे है। परन्तु केन्द्र सरकार का
रवैया निराशाजनक एवं सर्राफा व्यापारियों कारीगरों का रोष बढ़ाने वाला
सिद्ध हो रहा। महामंत्री अनिल रस्तोगी एवं अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनी
ने कहा कि 30 दिन बीत जाने के बाद भी सर्राफा व्यापारी के हौसले पस्त
नही हो पाये बल्कि और भी मजबूती के साथ एक्साइज कर के विरोध में धरना
प्रदर्शन चल रहा है। केन्द्र सरकार को हमारी जायज मांग को मानना ही पड़ेगा
जीत हमारी होगी। उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा
कि सर्राफा व्यापारियों की न्यायोचित मांग को पूरी करवाने के लिये देश भर
एवं प्रदेश का समस्त व्यापारी ही एकजुट हो गये हैं। आगामी 4 अप्रैल को
उत्तर प्रदेश का सारा कारोबार बंद रहेगा। इस मौके पर शशि शेखर गुप्ता,
राजू वर्मा, हरिराम वर्मा, रमेशचन्द्र, साकेत रस्तोगी, वीरेन्द्र वर्मा,
नीरज सोनी, कौशल किशोर, रामनाथ सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।

