aajtaktimes

विमान में हुआ बच्चे का जन्म तो मां ने किया ऐसा काम जिसने सबको चौंकाया!

कैनबरा। जेट स्टार विमानन कंपनी के एक विमान में यात्रा के दौरान बच्चे को जन्म देने वाली महिला ने उड़ान की सेवा से खुश होकर अपने नवजात बेटे का नाम 'जेटस्टार' ही रख दिया। ऑस्ट्रेलिया की 'फेयरफैक्स मीडिया' के अनुसार, सॉ लेर तू नामक महिला ने सिंगापुर से म्यांमार जाने वाली जेटस्टार की उड़ान में चालक दल के सदस्य और विमान में सवार तीन चिकित्सकों की मदद से बच्चे को जन्म दिया। महिला ने विमानन कंपनी का शुक्रिया अदा करते हुए बेटे का नाम इसके नाम पर ही 'सॉ जेट स्टार' रख दिया।
जेटस्टार ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय एयरलाइन क्वांटास की एक सहायक इकाई है, जो गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के 40वें सप्ताह के अंत तक चार घंटे से कम समय की उड़ानों में यात्रा की अनुमित देती है। एयरलाइन ने इस खबर की घोषणा सोशल मीडिया पर की। साथ ही महिला की जल्द व समय पर मदद करने के लिए विमान के चालक दल के सदस्यों की सराहना भी की, जिनकी वजह से बच्चे का सुरक्षित तरीके से जन्म संभव हो पाया।एक बयान के मुताबिक बेबी जेट का विमान के अन्य यात्रियों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया। हमें लगता है कि वे इन पलों को कभी नहीं भूल पाएंगे। शिशु का वजन छह पाउंड, सात औंस का है। यह जेटस्टार एशिया की उड़ान में जन्म लेने वाला यह पहला बच्चा है।

Related

news 1258955170447205856

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item