aajtaktimes

'मुझे छोटी-छोटी बातों पर पीटने को उतारू हो जाती है पत्नी'

मैडम... छोटी-छोटी बातों पर पत्नी पीटने को उतारू हो जाती है। कई बार मुझे पीट चुकी है। इससे हर समय घर में तनाव का माहौल रहता है। समझ नहीं आ रहा है क्या करूं। महिला आयोग में पत्नी की शिकायत पर पति ने कुछ इस तरह से अपनी सफाई दी। महिला का आरोप था कि पति उसे खर्चा नहीं देता, जब खर्चा मांगती हूं तो पीटने लग जाता है। पति से दुखी होकर मायके चली गई हूं। पति और पत्नी का यह झगड़ा महिला आयोग पहुंचा। दोनों पक्षों को ध्यान से सुनने के बाद सुलह करवा दी गई। आयोग ने पति को आदेश दिए कि पत्नी को मायके से अपने घर ले जाए, उसका सम्मान करे और खर्चा भी दे। पत्नी को भी पति का सम्मान करने की सलाह आयोग की ओर से दी गई। आयोग में वीरवार को आठ मामलों की सुनवाई की गई। मंडी, शिमला, बिलासपुर और कांगड़ा से ये मामले आए थे। महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने मामलों की सुनवाई की। सभी पक्षों को सुनने के बाद आयोग ने फैसला सुनाया। मंडी, शिमला, बिलासपुर और कांगड़ा से आए 8 मामलों की सुनवाई इस दौरान की गई। अधिकारों के प्रति जागरूक रहें महिलाएं : जैनब महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने बताया कि रविवार को विभिन्न जिलों से आठ मामलों की सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को आयोग में पेश होने को कहा गया था। आयोग ने इन मामलों का निपटारा किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। आयोग की ओर से समय-समय पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला अदालत लगाई जाती है।

Related

UP 9188705595625104382

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item