हाय अब्बू अम्मी अब हम किसके सहारे जियेगें
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_83.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी | माता पिता दोनो को एक साथ खोने वाले चारो भाई बहन निहाल 22 साहीन 20
बिलाल 16 नाजनीन 13 को इस दर्दनांक खबर ने मानो दुखो का पहाड़ उनके सरो पर
किसी ने पटक दिया हो चारो तरफ चीखते चिल्लाते बच्चो की दषा देख पूरा गांव
सदमें में है तो पीड़ित बच्चो के मुंह से ये सुन कर की हाय अब्बू अम्मी अब
हम सब किसके सहारे जियेगें सुन कर सबकी आंखें आंशुओं से डब डबा गयी। दो
बेटो के साथ दोनोे बेटियां शादियां करने लायक है जिनका रो रो कर बुरा हाल
है।
लापरवाह बना रहा विभाग
कई महीनो से विभाग ये जानते हुये की इस बस को ड्राईवर अशोक मिश्रा की जगह
एक बिना लाईसेंसधारी युवक जो नाबालिक बताया जा रहा है चला रहा है बावजूद
किसी तरह की कार्यवाही नही की गयी। विभाग को ये भी पता है की इसी युवक ने
4 माह पूर्व सवारियों से भरी अनुबन्धित बस को एक गहरे तालाब में उतार
दिया था। इसमें बाल बाल 40 यात्री बच गये थे खास बात ये है कि इसका
परिचालक संजीव कुमार ने भी कभी इसका विरोध नही किया।
बचाव में जुटे है अफसर
इस बाबत जब आर एम से पूछा गया तो उन्होने बताया की ड्राईवर अशोक मिश्रा
है वह युवक चला ही नही रहा था ये पूछने पर की क्या ग्रामीणो ने जिस चालक
को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है वह गलत है इस पर जांच के बाद परिचालक पर
कार्यवाही की बात कही है।
दर्ज हुआ मुकदमा
घटना के बाद पुलिस को मृतक के बेटे निहाल की तरफ से मिली तहरीर पर अवैध
रुप से बस चला रहे जय प्रकाश मुग्गू उर्फ अनुज दीक्षित पु़त्र हरिनागर
निवासी बेरिया थाना जहांगीराबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि
परिचालक पर किसी तरह की कार्यवाही नही हुयी है।
