aajtaktimes

अनुबंधित बस ने बाइक सवार दम्पति को रौंदा, मौत


अजमी रिज़वी
मसौली बाराबकी। रोडवेज की अनुबन्धित बस को ड्राइवर की जगह चला रहे एक
युवक ने बाईक से पत्नी के साथ जा रहे चकबन्दी विभाग के ड्राफ्टमैन को
रौंद दिया। जिसमें दोनो की मौके पर दर्दनांक मौत हो गयी। मसौली थाना के
कस्बा त्रिलोकपुर से बाराबंकी के लिये बस संख्या यूपी 41 ए टी1672 10 बजे
सवारियों को लेकर तेज गति से निकली जो ग्राम कोटवा के पास एक बाईक नम्बर
यूपी 41 क्यू 3305 पर सवार दम्पत्ति को सामने से टक्कर मार दी। बाईक पर
सवार थाना सफदरगंज के लक्षबर बजहा गांव निवासी मो. सब्बीर (45) जो की
फैजाबाद में चकबन्दी दफतर में नक्सा बाबू पद पर तैनात है। अपनी पत्नी
नजमा बेगम 40 को साथ लेकर अपनी ससुराल रामनगर थाना के धौरक्षिया गांव जा
रहे थे। जिसका मकसद बेटी साहीन रहमानी का रिस्ता तय करना था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सीधी टक्कर इतनी तेज थी की बाईक के परखच्चे
उड़ गये। दम्पत्ति दूर जाकर गिरे लेकिन अनियन्त्रित बस उन्हे पुनः कुचलते
हुये दोनो की जान ले ली। इसके बाद अवैध रुप से बस चला रहा युवक चालक की
सीट से कूद कर भागा तो पास खड़ी किरन व आरती नाम की दोनो महिलाओ ने उसको
दबोच लिया इसके बाद ग्रामीणों ने जमकर पीटना शुरु कर दिया इससे भारी जाम
लग गया। मौके पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर भीड़ को सूझ बूझ से
काबू में करते हुये जाम को खुलवाया और दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिये
भेज दिया।

Related

UP 1756709386399595196

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item