जन्मदिन पर होगा सुन्दरकाण्ड पाठ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_860.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गांधीवादी तथा समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा के 71वें जन्मदिन
का प्रथम आयोजन आज विविध कार्यक्रमों के साथ नगर के गांधी भवन में आयोजित
किया जाएगा। इस वर्ष श्री शर्मा का जन्मदिन जल संरक्षण दिवस के रुप में
मनाया जायेगा। कार्यक्रम की शुरूआत प्रातः 9 बजे श्रीराम चरित मानस के
सुंदरकाण्ड पाठ के आयोजन से होगी। आयोजन के क्रम में नगर के विभिन्न
चौराहों पर पानी से भरे पात्रों को पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के लिये
रखा जायेगा। जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। सायं 4 बजे
से गांधी भवन में श्री शर्मा के संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा और
उनका अभिनन्दन किया जायेगा। उक्त जानकारी गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के
सचिव पाटेश्वरी प्रसाद ने दी।

