aajtaktimes

एसपी से मिले साधु संत, मुकदमा दर्ज करने की मांग

बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र में बहुचर्चित पंचमदास कुटी के महंत बिहारीदास पर किये गये हमले व ट्रस्ट की जमीन हथियाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हालांकि साधु समाज द्वारा दी गयी तहरीर पर पुलिस ने अभी तक कोई कदम नही उठाया है। आज एक बार फिर साधु संतो ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंप कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। नगर के मोहल्ला दशहराबाग स्थित पंचमदास कुटि के महंत बिहारीदास एवं अखिल भारतीय उदासीन संगत के सभापति धर्मेन्द्र दास ने एसपी को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि कुछ लोग आश्रम की सम्पत्ति, पेड़ एवं मंदिर को तोड़कर सामान लूट ले गये। साथ ही दो अप्रैल को कुटि के महंत बाबा बिहारी दास को मार कर भगा दिया। मंदिर के दुकानों का किराया भी दबंगो द्वारा जबरन वसूला जा रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2013 में महंत भारतदास की मृत्यु के उपरांत मंदिर का सारा सामान रामलखन श्रीवास्तव के हवाले कर दिया गया था। लेकिन बदनीयती के चलते वर्तमान समय में वह सामान वापस नही कर रहा है। साथ ही कुछ सामान गायब भी कर दिया गया है। महंत धर्मेन्द्रदास ने आगे कहा कि लूटपाट एवं मारपीट करने वाले लोगों द्वारा मंदिर की गाड़ी सं-एमपी 09-7278 भी चोरी कर बेंच दी गयी है। कुछ लोग मंदिर की फर्जी कमेटी बनाकर साधु समाज एवं आमजन को धोखा दे रहे हैं। जिनमें अजय यादव पुत्र प्रताप यादव, रमेश निगम, राजू पुत्र त्रिलोकी, रामू जायसवाल पुत्र बिन्द्रा, डा. मयंक तिवारी, रामलखन श्रीवास्तव एवं अमरमुनि चेला विक्रमदास आदि शामिल हैं। इस बाबत बीती 18 अप्रैल को कोतवाली नगर में एक तहरीर मुकदमा दर्ज करने हेतु दी गयी थी। लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही की गयी। बाबा बिहारीदास एवं धर्मेन्द्रदास ने एसपी से मुकदमा दर्ज कर दबंगो के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।


Related

UP 7171856098302254194

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item