aajtaktimes

आपसी कटुता को भूलकर प्रेम प्रदर्शित करने का पर्व है होलीः राकेश श्रीवास्तव

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का होली मिलन समारोह पंचहटियमें मना जहां गीत-संगीत के बीच गुलाल व फूल की होली खेली गयी। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरूण सिंह मुन्ना ने कहा कि होली एक ऐसा पर्व है जिसमें लोग भेदभाव भूलकर एक-दूसरे से गले मिलते हैं। जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां विभिन्न संस्कृति एवं भाषा के लोग प्रवास करते हैं। होली आपसी कटुता को भूलकर प्रेम प्रदर्शित करने का पर्व है। संरक्षक आनन्द मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज को संगठित व एकजुट रहना होगा। युवा अध्यक्ष संजय अस्थाना ने सभी का स्वागत करते हुये होली की बधाई दिया और कहा कि होली ऐसा महापर्व है जो सभी को मिलाने का काम करता है। इस दौरान पंकज सिन्हा व शैली गगन ने लोगों को खूब झूमाया। साथ ही महाराष्ट्र से आयी नृत्यांगना नेहा वहिले, रिया सेन, पूजा ने लोगों को खूब नचवाया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अस्थाना, प्रदेश मंत्री रवि श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला किरन श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष मिलन श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, वंदना अस्थाना, प्रदीप श्रीवास्तव, संगठन मंत्री श्याम रतन श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, शशिमोहन श्रीवास्तव, सुनील अस्थाना, प्रदीप अस्थाना, सुधीर अस्थाना, दयाशंकर निगम, अमित निगम, विजय श्रीवास्तव, डा. रंजीत श्रीवास्तव, डा. एनके सिन्हा, डा. इन्द्रसेन श्रीवास्तव, पत्रकार जय आनन्द, अजय आनन्द, संजीव श्रीवास्तव, सुमीत श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, एसपी लाल, डा. अशोक अस्थाना, सुरेश अस्थाना, प्रदेश महामंत्री अरूणी चन्द सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया।

Related

UP 9012916396318359517

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item