जंगली हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटक कर मार डाला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_95.html
बहराइच (एएनएस)।उत्तर प्रदेश के बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्निया रेंज में जंगली हाथियों के झुंड में शामिल एक हाथी ने एक ग्रामीण को पटक-पटक कर मार डाला। वन विभाग के सूत्रों ने आज यहां बताया कि कतर्नियाघाट रेंज के भरथापुर गांव निवासी रूदल :35: कल किसी काम से अपने साथियों के साथ जंगल के रास्ते बाजार जा रहा था। रास्ते से गुजर रहे नेपाली हाथियों के एक झुण्ड ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला बोल दिया। उनमें से एक हाथी ने रूदल को अपनी सूंड में लपेट लिया और पटक-पटक कर मार डाला।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर हांका लगाया और हाथियों के झुंड को मौके से भगाया तथा झुंड में फंसे अन्य लोगों को बचाया।

