मोदी को खेवनहार मान रही भाजपा की दलित वोटों पर पैनी नजर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_89.html
लखनऊ (एएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक मात्र "खेवनहार" मान रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दलित वोटों पर भी नजर गडाये है। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में वक्ताओं ने मोदी सरकार के काम के सहारे चुनावी मैदान में जाने का संकल्प लेते हुए दलितों के उत्पीडन की घटनाओं का विशेष तौर पर जिक्र किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रद्रोह और राष्ट्रप्रेम के छिडे नये विवाद में कार्यकर्ताओं को हर बहस में कहना होगा कि भाजपा राष्ट्रवादी नीति, पारदर्शी विकास और अन्त्योदय पर चलने वाली पार्टी है। पार्टी उपाध्यक्ष और प्रदेश मामलों के प्रभारी ओम माथुर ने बैठक का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने मोदी सरकार के कामों को प्रत्येक सेक्टर तक पहुंचाने की अपील की।

