मासूम की निर्वस्त्र कर पिटायी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_82.html
बरेली (एएनएस)। मीरगंज थानाक्षेत्र के सिधौली गांव में 11 साल के मासूम पर तीस किलो गेहूं चुराने का आरोप मढकर दबंगों ने उसे कथित रूप से निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा और फिर उसे जबरन पेशाब पिलायी।
परिजनों का कहना है कि पुलिस के उचित कार्रवाई नहीं करने पर उन्होंने उप जिलाधिकारी :मीरगंज: मेधा रूपम से गुहार लगायी। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी शिवकुमार एवं रवीन्द्र को गिरफ्तार किया।

