अब डीयू के कॉमन प्री-एडमिशन फॉर्म में लगेगा फोटो
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_890.html
दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) स्तर पर दाखिले में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए इस बार पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। यूजी स्तर पर आवेदन करने वाले छात्र को कॉमन प्री-एडमिशन फॉर्म में फोटो भी लगाना होगा। पहली बार यूजी स्तर पर शुरू किए जा रहे इस प्रयोग के जरिए प्रशासन दाखिलों में फर्जीवाड़ा रोकने व पारदर्शिता लाने का प्रयास कर रहा है। बीते साल पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में फोटो अपलोड करने का प्रयोग शुरू किया गया था। इस प्रयोग के सफल रहने के बाद इसे इस बार यूजी स्तर पर भी लागू किया जा रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। डीयू में बीते साल तक ऑनलाइन आवेदन के तहत छात्रों कॉमन प्री-रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होता था। बीते साल तक इस फॉर्म में फोटो लगाने की व्यवस्था नहीं थी। इस फॉर्म को भरने के बाद कॉलेज के कट ऑफ जारी करने पर कॉलेज जाकर दाखिला फॉर्म भरना होता था जिसमें फोटो लगानी पड़ती थी। दाखिला समिति से जुड़े सदस्य के मुताबिक इस बार छात्रों को केवल रजिस्ट्रेशन/दाखिला फॉर्म भरना है। यह ही छात्रों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी होगा और दाखिला फॉर्म भी। ऐसे में इस फॉर्म के लिए छात्रों को अपनी फोटो ऑनलाइन ही अपलोड करनी होगी। इस फॉर्म में भरी गई जानकारी के माध्यम से छात्र का पूरा डाटा कॉलेज के पास पहुंच जाएगा।
इस तरह से कॉलेज को डाटा मिल जाने के कारण और छात्र की फोटो उपलब्ध होने के कारण फर्जीवाड़े कर दाखिला लेने वाले छात्रों पर लगाम लगेगी। बीते साल पीजी में फॉर्म में फोटो लगाने व ऑनलाइन हस्ताक्षर व प्रमाणपत्र अपलोड करने का प्रयोग शुरू किया था, जो सफल रहा था। ऐसे में इस बार यूजी में इसे शुरू किया जा रहा है। हालांकि हस्ताक्षर व प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन अपलोड करने पर अभी कुछ फैसला नहीं हो पाया है।