aajtaktimes

राज्यपाल ने आजम के ट्रस्ट की जांच के लिए सीएम को लिखा पत्र

राज्यपाल राम नाईक ने रामपुर में मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के नाम पर बने ट्रस्ट को लेकर मिली शिकायतों की जांच के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखा है।
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात करके इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए उचित कार्रवाई की अपेक्षा की है।
राजभवन के सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने पत्र के साथ ज्ञापन की प्रति संलग्न करते हुए मुख्यमंत्री को लिखा है कि यह मामला काफी गंभीर प्रतीत होता है। इसकी गहन जांच कराकर कार्रवाई की जाए।
गौरतलब है कि रामपुर के कांग्रेसी नेता फैसल खां लाला और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने 19 अप्रैल को राज्यपाल से मिलकर उन्हें आजम के खिलाफ शिकायतों का पुलिंदा सौंपा था।
उन्होंने आजम खां पर मौलाना मोहम्मद अली जौहर के नाम पर नियम विरुद्ध ट्रस्ट बनाने व धन जुटाने की शिकायत करते हुए इसकी जांच कराने की मांग की थी।
                                               ट्रस्ट के जरिये हो रही है धन उगाही 
ज्ञापन में कहा गया है कि आजम खां सत्ता के बल पर गरीब किसानों व सरकारी जमीन पर कब्जा कर जौहर विवि बनवा रहे हैं।
इस विवि के नाम पर ही एक ट्रस्ट भी बनाया गया है जिसमें ज्यादातर सदस्य आजम के परिवार के लोग व रिश्तेदार ही हैं। इस ट्रस्ट के जरिये धन उगाही हो रही है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि आजम सरकारी जमीन पर कब्जा करके रामपुर पब्लिक स्कूल का संचालन कर रहे हैं। ज्ञापन में प्रशासन के बल पर जमीनों पर कब्जा करकेगांवों का रास्ता बंद करने का भी आरोप लगाया गया है।
यही नहीं कांग्रेस नेताओं ने आजम पर राजनीतिक विरोधियों की हत्या कराने की साजिश का आरोप भी लगाया है।

Related

news 568033487491024094

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item