aajtaktimes

जेल में हिंसा : हटाये गये जेल अधीक्षक

वाराणसी (एएनएस)। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिला जेल में आज कुछ कैदियों एवं बंदी रक्षकों के बीच हुए विवाद के बाद जेल अधीक्षक को हटाया गया और उनके स्थान पर पवन कुमार त्रिवेदी को नया अधीक्षक नियुक्त किया गया। सूत्रों ने बताया कि जेल के भीतर हुई इस हिंसक घटना में डिप्टी जेलर अजय कुमार समेत कई सुरक्षाकर्मी एवं कैदी घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। श्री कुमार को गंभीर चोट आई है। कैदियों ने जेल अधीक्षक आशीष तिवारी समेत दो अधिकारियों को बंधक बनाया हुआ है, जिन्हें छुड़ाने के लिए जिला प्रशासन प्रयास कर रहा है।

Related

VARANASI 2411639265152763749

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item