aajtaktimes

दहेज लोभियों की भेट चढ़ी एक और बेटी


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र में दहेज लोभियों ने फिर एक 23 वर्षीय
विवाहिता को सूली पर चढ़ाया। विवाहिता के परिजनो ने बताया कि शादी के कुछ
ही दिनों से रुपये तथा मोटर साइकिल की मांग करने लगे। मायके वालों ने
उनकी मांग को पूरी करने में असमर्थता जतायी तो दहेज लोभियों ने लगातार
विवाहिता अत्याचार करने लगे आखिरकार हद तो तब खत्म जब ससुरालजनों ने
विवाहिता को फांसी पर लटका कर जान ले ली। इसके बाद दहेज लोभियों का पूरा
परिवार मौके से फरार।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कमालापुर निवासी घिसियावन रावत ने अपनी
पुत्री शशि रावत की शादी एक वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के बसंतपुर के
रहने वाले मंशाराम के लड़के सुनील रावत के साथ हुआ था। मृतका का भाई
रामहेतु का कहना है कि हम लोगों ने शादी बड़े ही धूमधाम से की थी और जो बन
सकता वो हमने दहेज के नाम पर दिया था। उसने यह भी कहा कि शादी के तीन
महीने तक तो सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। कि इसी बीच शशि ने फोन कर अपने घर
वालों को बताया कि ससुर मंशाराम व पति सुनील कुमार, जेठ मनोज व पुनीत तथा
सास दहेज के लिये ताना देती रहती है। रामहेतु ने यह भी आरोप लगाया कि शशि
के ससुराल वाले रुपये व मोटर साइकिल लाने को कहते  थे। जिस पर शशि ने कहा
कि हमारे घर वाले आप लोगों की नजायज मांग पूरी नही कर सकते हैं। इतना
सुनते ही ससुराल पक्षो ने शशि की जमकर पिटाई करने लगे यह सिलसिला काफी
दिनो तक चलता रहा आखिर में शनिवार की सुबह 6 बजे शशि के भाई रामहेतु के
पास बसंतपुर गांव से किसी का फोन आया कि तुम्हारी बहन शशि ने फांसी लगाकर
आत्म हत्या कर ली है। इतना सुनते ही रामहेतु अपने पिता घिसियावन के साथ
बहन के ससुराल पहुंच गये। वहां पहुंचते ही उन्हे पता चला कि ससुराल वाले
घर से फरार हैं। आनन फानन इसकी सूचना थाना कोठी को दे दी। पुलिस मौके पर
पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और तहकीकात में जुट गयी। थानाध्यक्ष का
कहना है कि इस घटना के बाद शशि के ससुराल वाले फरार हो गये। उनकी तलाश की
जा रही है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव का
पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Related

UP 4003633844412833197

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item