लाखों की चंदन लकड़ी के साथ दो आरोपी अरेस्ट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_96.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली हैदरगढ़ की पुलिस ने लगभग एक कुन्तल चंदन की लकड़ी के
साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के
अनुसार ग्राम रानीखेर मजरे लाही गांव के निवासी सुरेशचन्द्र मिश्रा के
पालेसर पर आज कोतवाली पुलिस, उप निरीक्षक गजेन्द्र सिंह, हरबंश यादव अपने
हमराह अरबिन्द दीक्षित व सुमित वर्मा सिपाही के साथ दोपहर में छापा मारकर
वेशकीमती चंदन की लकड़ी बरामद की है। छापे के दौरान सुरेश के छोटे भाई
कुशुमेश मिश्रा लकड़ी बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी सुरेश के
मंशूबों पर पानी फेर दिया और चंदन की लकड़ी के साथ सुरेश के साथ लकड़ी
खरीदने आये जिला कन्नौज के थाना सदर के मरकद नगर निवासी व्यापारी अरविन्द
पुत्र छोटेलाल व आरोपी कुशुमेश मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

