aajtaktimes

निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने वालों का ख्याल रखती है भाजपाः संजय सिंह

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इलाहाबाद के फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्या को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप करके यह साबित कर दिया कि संगठन की मजबूती के लिये निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने वालों की मेहनत का मूल्यांकन करके उन्हें उच्च पदों पर बैठाकर जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। भाजपा ने ऐसा ही कुछ फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्या को प्रदेश की बागडोर देकर दिखाया है। नये प्रदेश अध्यक्ष के बनने से भाजपाइयों में एक बार भी जोश भर गया है तथा कार्यकर्ता बेहतर प्रदर्शन करने के लिये अभी से ताना-बाना भी बुनना शुरू कर दिये हैं। उक्त बातें भाजपा नेता संजय सिंह ने प्रेस को जारी एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल में रहकर अपने कार्यशैली की बदौलत अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। उनके बेहतर अनुभव का भाजपा को आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में भरपूर लाभ मिलेगा और बेहतर प्रदर्शन करके अधिक से अधिक सीटों पर कब्जा करके सूबे में पूर्ण बहुमत की सरकार भी बनाने में पार्टी कामयाब होगी। नये प्रदेश अध्यक्ष की हर समाज में अच्छी खासी पकड़ है। पिछड़े वर्ग से सम्बन्ध रखने के कारण अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ेंगे। जब अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ेंगे तो संगठन वैसे ही मजबूत होगा। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की असली पूंजी कार्यकर्ता हैं। भाजपा अपनी असली पूंजी की बदौलत ही बीते लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करके उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 71 पर कब्जा करके इतिहास कायम किया जबकि 2 सीट सहयोगी दल अपना दल के खाते में गयी। इसी तरह आगामी विधानसभा के चुनाव में पार्टी ‘‘सबका साथ-सबका विकास’’ के मूल मंत्र के आधार पर सूबे की अधिकांश सीटों पर कब्जा करके सरकार बनाने में कामयाब होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो देश की जनता के साथ वायदे किये थे, उस पर अडिग और अग्रसर हैं। भाजपा ने सांसद केशव प्रसाद मौर्या को सूबे का अध्यक्ष बनाकर यह साबित कर दिया कि पार्टी में वंशवाद का कोई स्थान नहीं है। पार्टी में जो निष्ठा के साथ कार्य करेगा, उसे देर-सबेर उसके कार्यों का मूल्यांकन करके उसे अच्छा पद मिलेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भाजपा की बढ़ रही लोकप्रियता के कारण विपक्षियों में बेचैनी बढ़ गयी है। आरोप-प्रत्यारोप लगाकर आम जनता का ध्यान हटाया जा रहा है लेकिन सूबे की जनता जागरूक हो चुकी है जो सत्ता परिवर्तन के लिये व्याकुल भी है। युवा नेता श्री सिंह ने कहा कि जनता जानती है कि सूबे में किस दल की सरकार बनेगी तो विकास होगा और जनता खुशहाल रहेगी। जनता सही समय पर सही फैसला लेने हेतु तैयार है। भाजपा अपनी सोच को परिणित करने की दिशा में तीव्र गति से कार्य कर रही है। अन्त में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाने के लिये काफी दिन से मंथन कर रहे थे। आम जनता को जो उम्मीद थी, उसे उन्होंने करके दिखा दिया।

Related

UP 206704642340380822

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item