शिक्षा ही हमारे विकास का प्रमुख आधार: संतोष
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_867.html
अजमी रिज़वी
रामसनेहीघाट बाराबंकी। प्राथमिक विद्यालय भेन्दुआ बहरेला में आज शैक्षिक
रैली का आयोजन किया गया। जिसमंे अभिभावकों से अनुरांेध किया गया कि वे
अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजे। जिससे वह बच्चे आगे चलकर देश व समाज
के विकास मेें अपनी भूमिका का निर्वाहन कर सकें। रैली का शुभारम्भ ग्राम
प्रधान संतोष कुमारी सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस अवसर पर आयोजित
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही हमारे विकास
का प्रमुख आधार है शिक्षित व्यक्ति ही देश व समाज के साथ साथ स्वंय का
विकास कर सकता है। इसलिए हमारा अनुरोध है कि हर व्यक्ति अपने बच्चे को
विद्यालय अवश्य भेजे जिससे बच्चे समाज की मुख्य धारा में आ सके। इस मौके
पर चन्द्रशेखर सिंह, सरोजनी देवी, बालकरन, राजेन्द्र जायसवाल, प्रीति
सिंह, चन्द्रशेखर रावत, रसोइया शिवपाल कश्यप, रसोेइया सहित भरी संख्या
में ग्रामीण मौजूद रहे।

