aajtaktimes

शोकसभा आयोजित कर सुषमा और कमला को दी गयी श्रद्धांजलि


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पूर्व विधान परिषद के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता
विंध्यवासिनी कुमार श्रीवास्तव की पत्नी सुषमा श्रीवास्तव एवं पूर्व उप
प्रधानमंत्री लाल कृष्ण अडवाणी की पत्नी कमला अडवाणी के अस्मायिक निधन पर
गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट द्वारा गांधी भवन में संयुक्त शोकसभा का आयोजन
किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गांधी ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ
शर्मा ने बताया कि विंध्यवासिनी कुमार छात्र जीवन से ही राजनीति में
सक्रिय रहे। लखनऊ विश्वविद्यालय में अध्यापन के दौरान मेरा परिचय हुआ। तब
से विंध्यवासिनी कुमार से मेरे पारिवारिक रिश्ते हैं। उनकी पत्नी सुषमा
श्रीवास्तव एक संस्कारी ग्रहणी के साथ-साथ मृदु भाषी स्वभाव की महिला थी।
उनके त्याग और समपर्ण से समाज को एक नई दिशा मिली। इस मौके पर पूर्व उप
प्रधानमंत्री एवं वयोवृद्ध भाजपा नेता लाल कृष्ण अडवाणी की पत्नी कमला
अडवाणी के निधन पर उनके जुड़े कुछ संस्मरण सुनाये। स्व. सुषमा श्रीवास्तव
एवं स्व. कमला अडवाणी के अस्मायिक निधन पर गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट
परिवार शोकाकुल है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख
दिवंगत आत्म शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा में मुख्य रुप
से बृजेश दीक्षित, मृत्युंजय शर्मा, समाजसेवी अशोक शुक्ला, विनय कुमार
सिंह, मनीष ठाकुर, पाटेश्वरी प्रसाद, एहतिशाम खान, विजय कुमार सिंह,
प्रभाकर सिंह, हुमायूं नईम खां आदि लोग मौजूद रहे।

Related

UP 1666880467107256581

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item