सर्राफा व्यवसाईयों ने गांधीगिरी कर जताया विरोध
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_606.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सर्राफा व्यवसाईयों की बेमियादी हड़ताल के 39 वें दिन
व्यापारियों ने गांधी टोपी पहनकर रामधुन गाते हुए प्रदर्शन किया।
व्यापारियों ने रघुपति राघव राजाराम, सरकार को सम्मति दे भगवान। भजन को
गाकर जनता और व्यापारियों को आकर्षित किया। लगातार 38 दिन से चल रही
सर्राफा व्यवसाईयों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। हड़ताल के 39 वें दिन
सर्राफा व्यवसाईयों एवं कारीगरों ने काम न करके गांधीगिरी के रास्ते पर
चलकर केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर
सुनील त्रिवेदी, अनिल रस्तोगी, राजेन्द्र प्रसाद सोनी, नीरज गुप्ता,
श्याम जी गुप्ता, अजय रस्तोगी, वीरेन्द्र वर्मा, दुर्गा प्रसाद, राकेश
रस्तोगी, पंकज गुप्ता, वेद प्रकाश, विकास गुप्ता, नीरज सैनी, अमित
रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

