चौहान समाज का हित बसपा में सुरक्षित: अरविन्द
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_305.html
अजमी रिज़वी
मसौली बाराबंकी। चौहान समाज का हित बहुजन समाज पार्टी में ही सुरक्षित है
समाज के लोगों से अनुरोध है कि पार्टी की कामयाबी में जुट जाये और वर्ष
2017 के विधानसभा के चुनाव में पार्टी का सहयोग कर बहन जी की सरकार
बनवाने में सहयोग करें। उक्त बातें जैदपुर विधान सभा के ग्राम नौबस्ता
में अरविन्द चौहान के आवास पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जौनपुर
के विधान परिषद सदस्य, चौहान समाज के प्रदेश अध्यक्ष बसपा गोरखपुर मण्डल
कोडिनेटर बिरेन्द्र सिंह चौहान ने कही उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में बहन
मायावती की सरकार होती है तभी समाज को सम्मान व भागेदारी मिलती है, हमारा
समाज एक जागरूक समाज है वर्तमान सरकार में समाज के लोगों को सम्मान नही
मिल रहा है। एमएलसी श्री चौहान ने सपा सरकार पर वार करते हुए कहा कि आज
गुण्डागर्दी, लूटपाट, हत्या बलात्कार से प्रदेश की जनता कराह रही है और
बसपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। इस मौके पर बृज नन्दन चौहान,
संजय सोनी, अरविन्द चौहान, राज बहादुर चौहान, तुला सिंह चौहान, राज कुमार
गौतम, लाल बहादुर चौहान प्रधान धरौली, उमाकान्त राव जितेन्द्र गौतम संतोष
रावत, रामचन्दर वर्मा, जगदीश यादव, छोटेलाल यादव सहित तमाम लोग मौजूद थे।

