विधायक रामगोपाल ने खुलवायी बंद पड़ी सड़क, जनता ने जताया आभार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_926.html
अजमी रिज़वी
मसौली बाराबंकी। मसौली चौराहे पर बनी फोरलाईन सड़क के बीच बन रहे डिवाइडर
में मस्जिद, ब्लाक, इण्टर कालेज जाने वाले मार्ग पर क्रास न छोड़े जाने से
सैकड़ो लोग विरोध में उतर आये। इसी बीच पहुॅचे जैदपुर विधायक रामगोपाल
रावत ने लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों से फोन पर वार्ता कर क्रास
छुड़वाकर डिवाइडर का काम शुरू कराया। गौरतलब है कि 2 लाईन के बन रहे बौद्ध
परिपथ के निर्माण में राज्य मार्ग पर पड़ने वाले चौराहो पर फोर लाईन का
निर्माण कराया गया है। जिसके तहत निर्माण एजेन्सी पीएनसी द्वारा मसौली
चौराहे पर शुक्रवार को डिवाइडर का निर्माण कराया जा रहा था। जिसमें मसौली
चौराहे के मध्य से ब्लाक जाने वाले मार्ग पर बगैर क्रास छोड़े डिवाइडर का
निर्माण हो रहा था। जिसके विरोध में चौराहे के सैकड़ो लोग विरोध में आ
गये। उल्लेखनीय हो की ब्लाक जाने वाले सबसे निकटतम रास्ता होने के
साथ-साथ उक्त रास्ते पर ही मस्जिद मदरसा इण्टर कॉलेज सहित कई अन्य
शैक्षिक संस्थायें मौजूद है डिवाइडर बन जाने के कारण आने जाने में भारी
दिक्कतो का सामना करना पड़ेगा। जिसके तहत आज निर्माण के दौरान जिला पंचायत
सदस्य शकील सिद्दीकी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूल्लन वर्मा,
पप्पू सोनी, हफीज वारसी, मुईन अंसारी, रमेश पण्डित, गुप्ता होटल वाले,
नवसाद राईन, अली असगर, राज कुमार सोनी, रामकुमार रावत सहित सैकड़ो लोग
राजमार्ग पर आकर विरोध करते हुये कार्य रूकवा दिया इसी बीच पहुॅचे विधायक
रामगोपाल रावत ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर क्रास
छुड़वाकर कार्य शुरू करवाया।