विशाल बने सीओ सिटी, आठ थानाध्यक्ष हुए इधर से उधर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_244.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अबदुल हमीद ने आज जिले में तैनात दो
क्षेत्राधिकारियों एवं आठ थानाध्यक्षों के तबादले किये। क्षेत्राधिकारी
सिटी तौकीर अहमद खां को क्षेत्राधिकारी सदर का चार्ज दिया गया। जबकि
विशाल विक्रम सिंह को पुनः सीओ सिटी का चार्ज सौंपा गया। इससे पूर्व श्री
सिंह सीओ सदर के पद पर तैनात थे। इसी प्रकार पुलिस लाइन में तैनात
इंस्पेक्टर बीपी यादव को कोतवाली नगर बनाया गया। जबकि यहां तैनात
रवीन्द्र सिंह को चुनाव सेल में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मसौली राय सिंह
यादव को थाना कोठी का इंचार्ज बनाया गया। जबकि सुरेन्द्र प्रताप सिंह को
पुलिस लाइन से थाना मसौली का चार्ज सौंपा गया। एसओ जहांगीराबाद सदानंद
सिंह को पुलिस लाइन वापस बुलाया गया। जबकि कोठी में तैनात वकील सिंह को
जहांगीराबाद थाने का चार्ज सौंपा गया है। एसओ असंद्रा श्रीधर पाठक को
थाना लोनी कटरा का चार्ज सौंपा गया। जबकि लोनीकटरा में तैनात एसओ अरुण
कुमार द्विवेदी को असंद्रा थाना का चार्ज सौंपा गया।

